रविवार, 29 अप्रैल 2012

मेरे प्यारे नाना - नानी !!!!!!

इतने हसीन पलों को चाहता हूँ कैद कर लू
समय को न आगे बढ़ने दूँ उसे रोक लू
इनकी ममता इनके दुलार का ऋणी हूँ मै
उबर नहीं सकता इनके कर्ज से कम से कम थोड़ी कोशिश तो कर लूँ मै |



कितनी कठिनायियो और मुश्किलों से हमें पाला है  
खुद रहे भूखे हमें दिया निवाला है
निश्चल भाव से बेटे जैसा प्यार दिया है
बिना किसी उम्मीद के हमें अपना दुलार दिया है 
इनकी ममता इनकी करुना का कोई मोल नहीं है
खुशनसीब हैं हम सब की ये अनमोल मिले हैं |

दो दिनों में ही नानी से मिलके दिल बाग-२ हो गया
पुरानी यादों में खोया हुआ आबाद हो गया 
वो  नाना का बाजार से रोज टाफी लाना
वो नानी के बक्शे से मिठाई चुराना
सुबह से शाम तक धमा चौकड़ी मचाना
और शाम को कहानी सुनने की लालच  में नाना का हाथ पैर दबाना 
वो चीनी  के डिब्बे  से चीनी  चुरा  के खाना 
न जाने  वो सब दिन कहाँ   खो  गए 
न जाने क्यूँ  हम बड़े हो गए 
कास  हम छोटे ही रहते 
नाना और नानी से लिपटे तो रहते 
लेकिन अफ़सोस अब वो सब दुबारा न आएगा 
अब  केवल  वो सब विस्म्रित्यों में रह जायेगा 
भगवन  मेरे नाना- नानी को ऐसे ही बनाये रखना 
दे पाऊ थोड़ी  खुशियाँ ये आशीर्वाद देते रहना  |

<photo id="1" />

गुरुवार, 19 अप्रैल 2012

भारत-पाकिस्तान !!!!




ऐ  खुदा ,भगवान  इन नासमझ लोगों को थोड़ी सी अकल दे
की ये देश दुनिया की सीमाओं  से हट के भी कुछ सोच पायें |
कितना संघर्ष करके आदमी अपना घरोंदा बनाता है 
उसे  पल भर में गिरा के ये  अपने को मसीहा समझ लेते हैं |
आखिर न जाने कब ये सिलसिले थमेंगे
सियाचिन में ना तो वो  ना हम मरेंगे
कब आएगी सद्बुद्धि हमारे हुक्मरानों में
की वो आम आदमी के जीवन के मूल्य को  समझ पाएंगे |
ऐ  खुदा ,भगवान  इन नासमझ लोगों को थोड़ी सी अकल दे..................

गरीबी ,भुखमरी
भ्रस्टाचार के चंगुल में फसे हुए हैं दोनों
कितनी शर्म की बात है 
शिक्षा पे कम शुरक्षा  पे खर्च करते है ज्यादा दोनों 
दोनों देशों में करोडो  लोग बिना खाए-पिए  सो जाते हैं
तो कितने ऐसे है जो सडको पे जीवन बिताते हैं 
लेकिन हुक्मरानों को इसकी चिंता कहाँ है
उन्हें तो मिसाइल  और बम  चाहिए
की वो कुछ और लोगों को भुखमरी और सड़क पे ला सकें 
ऐ  खुदा ,भगवान  इन नासमझ लोगों को थोड़ी सी अकल दे.....................

उम्मीद  करते हैं की नया सवेरा एक दिन आएगा
प्यार,अमन,चैन दुबारा छाएगा 
हम जमीनी सीमाओं से रिश्तों को नहीं परखा करेंगे
रंग-भेद को भूल आदमी की इज्जत करेंगे
अपने जवानों की जिंदगी के खातिर 
ऐसे कितने सियाचिन को न्योछावर कर देंगे |
ऐ  खुदा ,भगवान  इन नासमझ लोगों को थोड़ी सी अकल दे.....................