क्या जीत आई है इतने दिनों के बाद
जीता हमने वर्ड कप कितने दिनों के बाद
१९८३ के बाद क्या शुभ अवसर आया है
ऐसा लगता है चाद खुद जमी पे उतर आया है
दीपावली,ईद,क्रिश्मस पहली बार साथ में आया है
सबने मिलकर क्या हर्स मनाया है
क्या होती है जीत ये धोनी सेना ने कर दिखलाई है
आलोचकों के मूह पे क्या चमाट लगाई है
पहले ऑस्ट्रेलया फिर पाकिस्तान अब श्रीलंका को धुल चटाई है ।
गौतम,धोनी,ने मिल कर क्या जीत दिलाई है
सचिन को उठा के कंधो पे रैना ने क्या सैर लगाई है
हमने अपनी संस्कृति की सबको पहचान कराइ है
भगवान करे ऐसे ही खुशियों के पल आते रहे
हिन्दू,मुस्लिम,सिख,इसाई सब ऐसे ही मिलकर त्यौहार मनाते रहे
यही दुआ है चन्दन की करे न कोई बैर
क्यूँ लड़ते है हम जाति धर्म पर जब सबका मालिक है एक |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें