शुक्रवार, 9 सितंबर 2011

सपने !!!



निज जीवन में सपनो का होना बहुत जरूरी है
बिन सपनो के जो जिया उसका जीना तो मजबूरी है |
मन में विश्वास और रगों में साहस भर कर जो चलते हैं
दृढ़ता और लगन से जो अपनी मंजिल का पीछा करते हैं
खुद भगवान भी उन्हें सब देने को गगन छोड़ धरती पे आते हैं
अक्सर हमने देखा है ऐसे ही लोग अपनी मंजिल पाते हैं |
निज जीवन में सपनो का होना बहुत जरूरी है
बिन सपनो के जो जिया उसका जीना तो मजबूरी है |


हो मन में विश्वास और सत्य की राह पे जो चलते हैं
आंधिया,तूफान उन्हें क्या रोकेंगे जो खुद पे भरोसा रखते हैं |
इर्ष्या,कटुता और जलन की भावना जिनके जीवन में है
क्या खाक जियेगे वो जो खुद निज की भावना के भी दुश्मन हैं
निज जीवन में सपनो का होना बहुत जरूरी है
बिन सपनो के जो जिया उसका जीना तो मजबूरी है |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें