शनिवार, 1 मार्च 2014

तुम

हर एक लम्हा तुम्हारे साथ जीने का इरादा है
तुम्हे धुप लगे तो मेरा छाव बनाने का वादा है
तम्मनाओ कि आरजू में
दिल कभी -२ घबराता है
तुम्हे खो ना दूँ
ये सोच जी मेरा अकुलाता है
चाहता हूँ तुम्हे पास रखु अपने सीने से
गम कि परछाई भी न आने दूँ
तुम्हारे गमो को अपना बना लूँ
तुम्ही में खो जाऊं
तुम्ही में रम जाऊं ॥

वो तुम्हारी प्यारी बाते
वो तुमसे सपनो में कि मुलाकाते
वो तुम्हारा रूठना मनाना
वो तुम्हारी हठखेलियां
वो तुम्हारी नादानियाँ
हर रूप तुम्हारा प्यारा है
मेरे जीवन पे अधिकार तुम्हारा है
इच्छा है तुम्हे पाने कि
अपना बनाने कि
हर एक लम्हा तुम्हारे साथ जीने का इरादा है
तुम्हे धुप लगे तो मेरा छाव बनाने का वादा है ॥

आओ एक नया जीवन शुरू करते हैं
मिलजुल के सपनो में रंग भरते हैं
एक नया कारवां बनाते हैं
जीवनभर साथ चलते हैं
हर एक लम्हा तुम्हारे साथ जीने का इरादा है
तुम्हे धुप लगे तो मेरा छाव बनाने का वादा है ॥



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें