सुख ना दे पाऊ तो दुःख भी ना दूं ,प्रभु ऐसा करना विधान
यही मेरा अरमान -यही मेरा अरमान........
अगर कभी पड़े जरूरत तो मात-पिता के चरणों में ये जीवन कर दूं कुर्बान,प्रभु देना ऐसा वरदान
यही मेरा अरमान -यही मेरा अरमान........
खुद के सुख में उनका दुःख न भूल जाऊ,प्रभु ऐसा देना ज्ञान
यही मेरा अरमान -यही मेरा अरमान........
उनकी खुशियाँ हो मेरी खुशियाँ,उनके दुःख हो मेरे दुःख ,प्रभु ऐसा देना स्वाभिमान
यही मेरा अरमान-यही मेरा अरमान.........
इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी में अपने कर्तव्यों को कर पाऊ निर्वाह,प्रभु ऐसा देना अभिमान
यही मेरा अरमान -यही मेरा अरमान........
यही दुआ है चन्दन की, प्रभु सबको रहे इस बात का ध्यान
यही मेरा अरमान-यही मेरा अरमान....

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें